Primary Hub – Learn • Play • Grow
Academic Resource Portal for Primary Classes

हिन्दी क्लास वर्क



शेखीबाज़ मक्खी

प्रश्न : अब तुम कहानी के लिए न्य शीर्षक सोचो| यह शीर्षक कहानी के किसी पात्र पर नहीं होना चाहिए| (कहानी की किसी घटना के बारे में शीर्षक हो सकता है|)
उत्तर- कहानी का नया शीर्षक हो सकता है – घमंडी का सर नीचा, घमंड का नतीजा|
प्रश्न . मक्खी उड़ाते-उड़ाते शेर ऊब गया था| तुम क्या करते-करते ऊब जाते हो?
उत्तर- मैं अधिक देर तक टी.वी. देखते-देखते व स्कूल का काम करते-करते ऊब जाता हूँ|
प्रश्न . मान लो तुम शेर हो| मक्खी ने तुम्हारे साथ जो कुछ भी किया वह लोमड़ी को बताओ|
उत्तर- बहन लोमड़ी| मैं जंगल का राजा हूँ| मक्खी ने मेरे साथ बहुत बुरा व्यहार किया| पहले तो उसने मेरे कान में भिनभिना कर मुझे गहरी नींद से जगा दिया| जब मैंने उसे दूर हटने के लिए के लिए कहा और उसे मार डालने की धमकी दी तो उसने मुझे लड़ने की चुनौती दे डाली| मक्खी पहले मेरे कान पर बैठी तो मैंने उसे मारने के लिए पंजा मारा| तो वह उड़ गई और मेरा कान छिल गया| इसके बाद वह नाक पर, माथे पर, कभी गाल पर और कभी गर्दन पर बैठती| मैंने उसे मारने के लिए हर बार पंजा चलाया| पर वह हाथ नहीं आई| मैं पंजे मरने से कई जगह से घायल हो गया| मेरा बुरा हाल हो गया| बहन! अब तुम ही बताओ मैं क्या करूँ|

प्रश्न . शेर तो भोजन करके आराम कर रहा था ।  तुम खाना खा कर क्या करते हो?
उत्तर – हम  खेलते हैं|
*कभी – कभी आराम करते है या टहलने भी चले जाते हैं । 

प्रश्न- शेर ने भोजन में क्या खाया होगा ? तुम क्या – क्या खाते हो?
उत्तर – शेर ने किसी जानवर का कच्चा मांस खाया होगा|
हम चावल , दाल , सब्जी , रोटी , और सलाद व फल खाते हैं
हम चावल , दाल , सब्जी , रोटी , और सलाद व फल खाते हैं|

चुटकी बजाते ही

प्रश्न- चुटकी बजाने का मतलब होता है ‘बहुत जल्दी कर लेना|’

*तुम कौन-कौन से काम चुटकी बजाते ही कर लेते हो? बताओ|

उत्तर- हम दूध पीने, जूते पहनने, बालों में कंघा करने, स्कूल की वर्दी पहनने, अपनी बात बोलने  का काम चुटकी बजाते ही कर लेते हैं|

भाषा की बात

प्रश्न- इन वाक्यों को अपने ढंग से लिखकर बताओ|

* शेर आग बबूला हो उठा|

उत्तर- शेर गुस्से से काँ पने लगा|

* उसकी ज़रा खबर लो न|

उत्तर- उसके बारे में पता करो|

* उस मकड़ी को तो मैं चुटकी बजाते ही ख़त्म कर देती हूँ|

उत्तर- उस मकड़ी को मैं जल्दी ही मार देती हूँ|

जंगल के राजा के मुँह से ऐसी भाषा शोभा नहीं देती हैं|

उत्तर- जंगल के राजा को ऐसा नहीं करना चाहिए|

उड़ते मँडराते

प्रश्न- इनके पास तुमने अक्सर किन०किन को उड़ते-मँडराते देखा है?

उत्तर- *जलते बल्ब के आस-पास मच्छर छिपकली

* खेतों में टिड्डे मच्छर

* इकट्ठे पानी के ऊपर मच्छर मक्खी

* फूलों पर तितली भ्रमर

* कचरे के ढेर पर मक्खी मच्छर

* हलवाई की मिठाई पर मक्खी शहद की मक्खी


पाठ-03- चाँद वाली अम्मा

उत्तर – बूढ़ी अम्मा ने सोचा होगा कि पता नहीं आसमान उसे कहाँ ले जाएगा| वह समझती थी कि चाँद से वह पृथ्वी पर चली गई| वह आसमान से पीछा छुड़ाने के लिए चाँद पर चढ़ गई होगी|



 

प्रश्न 2. चाँद वाली अम्मा झाड़ू क्यों नहीं छोड़ना चाहती थी?
उत्तर –

उत्तर – चाँद वाली अम्मा झाड़ू इसलिए नहीं छोड़ना चाहती थी, क्योंकि उसके पास एक ही झाडू था|

प्रश्न- 3. चित्रों को देखकर बताओ कि अम्मा के साथ कौन-कौन रहता था?

उत्तर – अम्मा के साथ बादल, तितली, आसमान, चिड़िया, झाड़ू रहते थे|

प्रश्न 4. आसमान बार – बार का अम्मा की कमर से क्यों टकराता था ? तुम्हें क्या लगता है?

उत्तर – आसमान बार बार आकर अम्मा को छेड़ने के लिए उसकी कमर से टकराता था| आसमान को शरारत करने में मजा आता था| पहले के समय में आसमान इतना ऊँचा नहीं होता होगा| हमें लगता है कि आसमान के पास उपर-नीचे जाने की सकती थी|


प्रश्न- जब बूढ़ी अम्मा उड़ी जा रही थी तो उन्हों ने आसमान को हर तरह से मनाने की कोशिश की | बताओ , उन्होंने क्या-क्या कहा होगा?

उत्तर –

अरे बेटा ! यह क्या कर रहे हो ?

घबराकर

बेटा! मैं नीचे गिरकर मर जाऊँगी मुझे छोड़ दो|

गिदगिड़ाकर

तु छोड़ता है या नहीं

गुस्से से

बेटा! मुझ बुढ़ियाँ को ले जाकर क्या करोगे|
मुझे छोड़ दो| अब मैं तुम्हें नहीं मरूँगी

तरकीब सूझने पर


घूरना

प्रश्न- अम्मा उसे घूरकर देखती तो आसमान थोडा हट जाता|

कब-कब ऐसा होता है जब तुम्हे कोई घूरकर देखता है|

जैसे: मेरा दोस्त मुझे घूरकर देखता है जब मैं उसका मज़ाक उड़ाता हूँ|

उत्तर- मेरे पिता – मुझे घूरकर देखते हैं जब मैं शरारत करते हूँ|

मेरे शिक्षक – मुझे घूर कर देखते हैं जब मैं पढाई नहीं करता हूँ|

मेरी बहन/मेरा भाई – मेरी बहन घूर कर देखती है जब मैं बड़ों से झगड़ा करता हूँ|


दम लगा कर हईशा

प्रश्न- रस्साकशी के खेल में दो टोलियों के बीच में खूब खींचातानी होती है| कुछ और खेलों के नाम लिखो जिनमें दो टोलियाँ खेलती हों|

उत्तर- खो-खो कबड्डी शतरंज क्रिकेट

साफ़-सफ़ाई

प्रश्न 1. घर की सफ़ाई करने के लिए किन-किन चीज़ों का इस्तेमाल होता है?

उत्तर- झाड़ू पोंछा पानी फिनाइल ब्रश

प्रश्न 2. किन-किन मौकों पर तुम्हारे घर का सारा सामान हटाकर खूब ज़ोर-शोर से सफ़ाई होती है?
उत्तर- 
नवरात्र, दीपावली, विवाह, जन्मदिन और मेहमानों के आने पर घर का सारा सामान हटाकर खूब ज़ोर-शोर से सफाई होती हैं|

प्रश्न 3. ये मौके ख़ास क्यों होते हैं?
उत्तर- 
दीपावली सबसे बड़ा त्यौहार है जो साल में एक बार आता है|
मेरा जन्मदिन भी वर्ष में एक बार आता है| घर में पार्टी का आयोजन किया जाता है|
विवाह तो प्राय: जीवन में एक बार ही होता है, इसलिए घर की साफ-सफाई की जाती है
इन मौकों पर मेहमान भी आते हैं| नवरात्रों पर प्राय: घर में देवी माँ का आगमन होता है| इस उपलक्ष्य में कीर्तन का आयोजन भी किया जाता है| मेहमानों के सामने घर साफ-सुथरा होना चाहिए|

प्रश्न 4. सफाई के काम से जुड़े हुए शब्द सोचो और लिखो | जैसे – झाड़ना|
उत्तर –
 धोना पोंछना रगड़ना चमकाना|

काम कौन करता है?
प्रश्न 1. बु ढ़ी अम्मा अकेली रहती थी | उन्हें घर का सारा काम अकेले ही करना पड़ता होगा | उन कामों की सूची बनाओ जो उन्हें सुबह से शाम तक करने पड़ते होंगे | यह भी बताओ कि तुम्हारे घर में यह काम कौन – कौन करता है?

उत्तर –

बूढ़ी अम्मा के काममेरे घर में कौन करता है
पानी भरना
सफ़ाई करना
कपड़े धोना
खाना बनाना
माता-पिता दोनों
नौकरानी
बड़ी बहन
माता जी

प्रश्न 2. तुम कौन-से काम करते हो? अपने कामों के बारे में बताओ|

उत्तर-

घर के कामघ से बाहर के काम
जूते बर्तन उठाकर रखना
इधर-उधर पड़ी वस्तुओं को उनके निश्चित स्थान रखना
जूतों पर पॉलिश करना
मेहमानों को पानी पकड़ाना
दूध लाना
ट्यूशन जाना
दुकान से सामान लाना
सब्जी वाले को बुलाना
पढ़ने जाना

कितने नाम, कितने काम?
प्रश्न- इस कहानी में नाम वाले और काम वाले कई शब्द आए हैं| उन्हें छाँटकर नीचे तालिका में लिखो|

उत्तर-

नाम वाले शब्दकाम वाले शब्द
आसमान
चाँद
पानी
झाड़ू
झाड़ू लगाना
खाना बनाना
पानी लाना
उठाना


तुम्हारी शरारत
प्रश्न 1. अपनी किसी शरारत के बारे में लिखो|
अरे, आसमान की शरारत तो कुछ ही नहीं! मैंने तो एक बार…………

उत्तर- एक बार मैं मम्मी-पापा के साथ लाल किला देखने गई| मम्मी-पापा ने कहा- तुम यहाँ से बाहर मत जाना| मैंने सोचा बाहर पता नहीं क्या होगा जो यह मुझे मना कर रहे हैं पर मैं कहाँ मानने वाली थी| मैं बाहर जाकर दुकानें व उनमें रखे खिलौने देखने लगी और खिलौने इत्यादि देखते-देखते मैं रास्ता भूल गई| मैं एक कोने पर छुपकर खड़ी हो गई| मम्मी-पापा मुझे ढूँढते हुए मेरे सामने से आगे निकल गए| मुझे शरारत सूझी| मैं उनके पीछे चल दी| जब वे परेशान हो गए तो मैंने उन्हें एकदम से आवाज लगाई| मम्मी ने मुझे डाँटा और उठाकर गले से लगा लिया|

प्रश्न 2. तुम्हे चाँद में क्या दिखाई देता है? बनाओ|

 बुड्ढी अम्मा 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Contact Form